उत्तराखंड के आठ राजकीय महाविद्यालय किये गये उच्चीकृतः डॉ. धनसिंह रावत
देहरादून–प्रदेश के आठ राजकीय महाविद्यालयों को स्नातक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर पर उच्चीकृत कर दिया गया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत शासन स्तर से महाविद्यालयों के उच्चीकरण का शासनादेश जारी कर दिया गया है। महाविद्यालयों के उच्चीकरण से छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत सूबे के आठ राजकीय महाविद्यालयों को स्नातक स्तर से स्नातकोत्तर स्तर पर उच्चीकृत किया गया है। जिसमें राजकीय महाविद्यालय मुनस्यारी, राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण, राजकीय महाविद्यालय थलीसैंण, राजकीय महाविद्यालय कपकोट, राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर, राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय महाविद्यालय पुरोला एवं राजकीय महाविद्यालय लक्सर शामिल है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल