सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है विजयदशमी पर्व-अनिता ममगाई
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने देवभूमि ऋषिकेश वासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने इस अवसर पर शहर के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। दशहरा पर्व पर महापौर ने कहा कि दशहरा शक्ति पूजा, शस्त्र पूजन, हर्ष, उल्लास और विजय का पर्व है।
विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। इस दिन मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम ने रावण का वध किया था। दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है। यह पर्व अन्याय और अहंकार पर न्याय और सत्य की विजय को रेखांकित करता है।उन्होंने कहा कि पर्व की प्रेरणा से ही वह जन सेवा के मार्ग पर डटी रही हैं।उनका जीवन जन सेवा को सर्मपित है ।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शात्मक विचारों के अनुरूप शासन व सामाजिक व्यवस्था कायम रखने के लिए दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व का भारतीय संस्कृति में अहं स्थान है। इसलिए हम सभी को इस पर्व पर सत्य, अहिंसा, आदर्श, मर्यादाओं पर चलने का प्रण लेना चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण