कथक संध्या ने मोहा सबका मन, मेयर ने की जमकर सराहना
देहरादून। पद्म सिद्धि फिल्म्स की ओर से गुरुवार को नगर निगम स्थित टाउन-हॉल में “कथक संध्या” का आयोजन किया गया। इस मौके पर आरती शाह ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर बतौर मुख्य-अतिथि मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि इस तरह के आयोजन हमकों अपनी संस्कृति के नजदीक ले जाते हैं। आजकल तेज म्यूजिक के शोर में जहाँ लोग खोते जा रहे हैं। वहीं कथक आंखों को और मन को सुकून देता है। वहीं अभिनेता-निर्देशक 72 घंटे- सुमेरु फ़िल्म और पद्म सिद्धि फिल्म्स के संस्थापक अविनाश ध्यानी ने कहा कि हमारी ओर से नए कलाकारों को मौका दिया जाता है।औ इस दिशा में हम निरन्तर प्रयास जारी रखेंगे। इस मौके पर दून डिफेंस एकेडमी के संस्थापक संदीप गुप्ता ने कहा कि नए कलाकारों को मंच देना बेहद सराहनीय कदम है। इससे पहले उपमा शुक्ल की शिष्या आरती शाह ने कथक की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मेघा ध्यानी, सुनिष्ठा खेतवाल , विभूषित सिंह, श्याम भार्गव और दिनेश तुलसी भट्ट, ने भी अत्यंत खूबसूरत प्रस्तुति दी।
…
टिहरी की हैं ये कलाकार
आरती शाह मूलरूप से टिहरी गढ़वाल की हैं और एक प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं । उन्होंने भातखंडे और इंद्र कला संगीत महाविद्यालय, खेरागढ़ विश्वविद्यालय (छ.ग.) से शास्रतिया नृत्य की डिग्री हासिल की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण