सीएम धामी ने ग्राम प्रधानों को ₹10000 प्रोत्साहन राशि देने की करी घोषणा
पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों को मानदेय बढ़ाने का तोहफा दिया था। जिला पंचायत से लेकर प्रधानों तक का मानदेय सरकार ने बढ़ाया था। उधम सिंह नगर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के ग्राम प्रधानों को ₹10000 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तमाम ग्राम प्रधानों ने कोरोना काल में बहुत ही बेहतर काम किया और तमाम परेशानियों को झेलते हुए काम किया ऐसे में सरकार उनके काम को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहती हैवही मुख्यमंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्षों को लेकर भी बड़ी घोषणा करते हुए उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा देने की घोषणा की है आपको बता दें पहले भी जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्यमंत्री का दर्जा रहा है लेकिन हाल में जब से लाल बत्तियां हटी उसके बाद से लगातार जिला पंचायत अध्यक्षों की मांग रही है जिस पर सीएम धामी ने बड़ा फैसला लिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण