पति ने पत्नी को गोली मारकर की आत्महत्या
देहरादून– चौकीदार कुंदन सिंह रावत निवासी रखवाल गांव भोगपुर द्वारा जरिए टेलीफोन थाना रानीपोखरी पर सूचना दी कि रखवाला गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व खुद को गोली मार दी है। इस सूचना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष रानीपोखरी मय फोर्स के मौके पर पहुँचे। घटना की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश महोदय भी मौके पर पहुंचे। मौके पर जानकारी की गई तो पता चला की मृतक विरजी कृषाली पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कृषाली उम्र 58 वर्ष निवासी रखवाल गांव भोगपुर थाना रानीपोखरी द्वारा अपनी खुद की लाइसेंसी बंदूक से अपनी पत्नी कुसुम कृषाली उम्र 55 वर्ष व खुद को गोली मार दी है, दोनों की मौके पर ही घर के आंगन में मृत्यु हो गयी है। 
घर पर मृतक की बहू मौजूद थी, जानकारी करने पर उनके द्वारा बताया कि मैं घर के अंदर ही मौजूद थी पर इस बात की मुझे कोई जानकारी नहीं हो पाई कि यह घटना कैसे हुई है। दोनों शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है घटना के संबंध में जांच जारी है।मौके पर फील्ड यूनिट की टीम को बुला कर जांच की गई तो पाया कि मृतक कुसुम कृषाली के गले एवं पेट के पास गोलियां लगी हैं तथा मृतक विरजी कृषाली के माथे पर गोली लगी है, मौके पर लाइसेंसी बंदूक खोखे बरामद किए गए, जिसमें 02 खोखे मौके पर पड़े मिले तथा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बंदूक के अंदर मौजूद मिला, जिससे स्पष्ट है कि मृतक द्वारा पहले अपनी पत्नी को दो गोली मारी तथा फिर अपने आप को एक गोली मारी गई। जिस कारण एक जिंदा कारतूस एवं एक खोखा कारतूस बंदूक के अंदर मौजूद मिला। आत्महत्या करने के कारणों के संबंध में जांच जारी है। शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण