जेपी नड्डा एक सप्ताह में दूसरी बार आएंगे उत्तराखंड
देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष जेपी नड्डा एक सप्ताह में दूसरी बार उत्तराखंड आ रहे है। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में संगठनखुद मोर्चे पर उतरने जा रहे हैं। वह 26 दिसंबर को देहरादून आएंगे।पूरी तरह से इस सांगठनिक दौरे में नड्डा एक एक सीट पर पार्टी, विधायक और टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों के दमखम की जमीनी हकीकत का पता लगा सकते हैं। यह फीडबैक उन्हें पिछले करीब तीन महीने से विधानसभा क्षेत्रों में डेरा जमाए। संयोजक, प्रभारी और विस्तारक के साथ जिला अध्यक्ष व जिला प्रभारी से मिलेगा। हर विधानसभा में करीब छह समर्पित सदस्यों की इस टीम को नड्डा की बैठक में शामिल होने को कह दिया गया है।नड्डा अपने इस दौरे में कोई जनसभा या रोड शो नहीं करेंगे। उनका पूरा फोकस 70 विधानसभा सीटों में पार्टी की चुनावी तैयारियों का पता लगाना है।सूत्रों के मुताबिक इस बैठक के बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर सकता है, जिनमें कोई उलझन या शंका नहीं है। इनमें कुछ मंत्री और वरिष्ठ विधायक भी हो सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण