24 को होने वाली कैबिनेट की बैठक पे टिकी सबकी निगाहें
उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल और दारोगा की विज्ञप्ति जारी करने से पहले सभी की निगाहें 24 को होने वाली कैबिनेट की बैठक पर हैं, 24 दिसंबर को उम्रसीमा में बढ़ोतरी के बाद 31 दिसंबर तक विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बेरोजगारों की मांग है कि 7 साल बाद विज्ञप्ति जारी हो रही है ऐसे में 18 से 28 तक वाले सभी बेरोजगारों को कांस्टेबल भर्ती में फॉर्म भरने की अनुमति मिले, बेरोजगारों ने मुख्यमंत्री के संज्ञान में ये बात पहुँचाई, साथ ही देवभूमि बेरोजगार मंच ने कैबिबेट की बैठक से पहले हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, सतपाल महाराज और हरिद्वार से मंत्री यतिस्वरानंद को भी मामले की जानकारी दे दी, देवभूमि बेरोजगार मंच के अध्यक्ष राम कंडवाल ने कहा कि सभी कैबिनेट मंत्रियों को जानकारी दे दी गयी है कुछ बचे हैं, जिन्हें गुरुवार को बता दिया जाएगा, और उनसे बेरोजगारों के हित मे अपील की गई है कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में सर्वसमति से कांस्टेबल में उम्रसीमा 18 से 28 की जाए और दारोगा भर्ती में भी छूट मिले। जिसके बाद बेरोजगारों का वर्दी पहनने का सपना साकार हो पाएगा। बता दे 17 दिसम्बर को देवभूमि बेरोजगार मंच ने सीएम आवास कूच किया था, जिसके बाद उसी दिन शासन ने आयोग को विज्ञप्ति जारी करने के आदेश दिए थे, लेकिन आयोग कैबिनेट की बैठक तक सरकार के आयुसीमा के फैसले का इंतजार कर रहा है। आयोग कह चुका है अगर 24 तक उनके पास सरकार का जवाब नही आता तो विज्ञप्ति पिछली आयुसीमा के आधार पर जारी कर दी जाएगी।

श्री सिद्धबली महोत्सव-2025 हेतु कोटद्वार पुलिस ने की तैयारियां शुरू
मां कालिंका मेले की व्यवस्थाओं को लेकर महाराज ने दिये जिलाधिकारी को निर्देश
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों, उत्तराखण्ड राज्य में प्री SIR गतिविधियां शुरु
थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गंगा तटों पर सुरक्षा एवं नशामुक्ति हेतु विशेष जागरूकता अभियान
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात में सरदार@ 150 यूनिटी मार्च कार्यक्रम में किया प्रतिभाग