भाजपा ने 28 सीटों पर स्थिति लगभग की साफ
देहरादून–उत्तराखंड भाजपा ने सभी 70 सीटों पर दावेदारों के पैनल को अंतिम रूप दे दिया है। शनिवार को पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में चर्चा के बाद इस पर मुहर लगाई गई। यह सूची रविवार को दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी। प्रत्याशियों के संबंध में केंद्रीय संसदीय बोर्ड निर्णय लेगा। सूत्रों के अनुसार 28 सीटों पर स्थिति लगभग साफ है। यदि कोई फेरबदल नहीं हुआ तो प्रथम चरण में इन नामों की घोषणा हो सकती है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (खटीमा), कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (चौबट्टाखाल), बंशीधर भगत (कालाढूंगी), सुबोध उनियाल (नरेंद्र नगर), डा हरक सिंह रावत (केदारनाथ), स्वामी यतीश्वरानंद (हरिद्वार ग्रामीण), बिशन सिंह चुफाल (डीडीहाट), रेखा आर्य (सोमेश्वर), अरविंद पांडेय (गदरपुर), गणेश जोशी (मसूरी) व डा धन सिंह रावत (श्रीनगर), विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल (ऋषिकेश), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक (हरिद्वार), विधायक मुन्ना सिंह चौहान (विकासनगर), उमेश शर्मा काऊ (रायपुर), विनोद चमोली (धर्मपुर), चंदन रामदास (बागेश्वर), सौरभ बहुगुणा (सितारगंज), राजेश शुक्ला (किच्छा), कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (खानपुर), महेश जीना (सल्ट), चंद्रा पंत (पिथौरागढ़), डा प्रेम सिंह (नानकमत्ता), नवीन दुम्का (लालकुंआ), बलवंत सिंह भौर्याल (कपकोट), ऋतु खंडूड़ी (यमकेश्वर), कुछ समय पहले भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक प्रीतम पंवार (धनोल्टी) व पूर्व विधायक राजकुमार (पुरोला)।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण