इंटर इलेक्शन कमिश्नर ने 22 जनवरी तक पाबंदी जारी रखने के दिए निर्देश
15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो पर लगाया था प्रतिबंध अब 22 जनवरी तक पाबंदी जारी रहेगी। बता दें कि चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बढ़ते संक्रमण के चलते 15 जनवरी तक सार्वजनिक रैलियों, रोड शो और नुक्कड़ सभाओं पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कदम उठाया था. इस दौरान सार्वजनिक सड़कों और चौराहों पर नुक्कड़ सभा करने पर रोक लगाई गई थी. हालांकि, सीमित संख्या में लोगों के घर-घर जाकर प्रचार करने की अनुमति दी गई थी. 10 फरवरी से शुरू विधानसभा चुनाव होंगे.
आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से आग्रह करते हुए डिजिटल माध्यम से प्रचार करने के लिए कहा था. साथ ही कहा था कि सरकारी प्रसारक दूरदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों को मिलने वाले समय को दोगुना किया जाएगा. बता दें कि पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव 10 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेंगे और मतगणना 10 मार्च को होगी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण