पर्यटन नगरी मसूरी में हुआ सीजन का तीसरा हिमपात
पर्यटन नगरी मसूरी में सीजन का तीसरा हिमपात होने से जहां एक और पर्यटकों के आने की संभावना बढ़ गई है वहीं दूसरी ओर व्यापारियों में भी खुशी देखने को मिल रही है बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्यटन नगरी मसूरी में काफी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार होने के कारण कल और अधिक संख्या में पर्यटक मसूरी की ओर रुख करेंगे जिससे यहां के व्यापार में वृद्धि होगी
वही मसूरी की ऊंचाई वाले क्षेत्र लाल टिब्बा और चार दुकान में बर्फबारी का आनंद लेने के लिए सैकड़ों पर्यटक पहुंच रहे हैं और जमकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं साथ ही एक दूसरे को बर्फ के गोले मार कर उत्साहित हो रहे हैं
दिल्ली से आई पर्यटक बर्फबारी को देखकर बहुत उत्साहित हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने पहली बारी बर्फ गिरते हुए देखी है साथ ही उनके साथ आया उनका बेटा भी बर्फबारी देखकर बहुत उत्साहित है
वहीं दिल्ली से ही आए पर्यटक ने बताया कि वे काफी दिनों से बर्फबारी होने का इंतजार कर रहे थे और आज मौसम ने करवट लेते हुए बर्फबारी हुई है जिससे वह बहुत खुश हैं

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण