पोस्टल बैलेट बहाना,हरदा को अपनो से खतरा:चौहान
देहरादून, भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पोस्टल बैलट के बहाने तरह तरह से आरोप प्रत्यारोप की सियासत कर रहे है,लेकिन हकीकत कुछ और है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस की तिकड़ी ने काम बिगाड़ दिया। इसके अलावा 5 अध्यक्ष भी अलग अलग कबीलो को चला रहे है। उन्होंने कहा हरदा और अध्यक्ष ही वैलेट पेपर के बहाने अनचाहे भय से ग्रसित हैं। कांग्रेस में चुनाव से पहले ही सीएम की जंग शुरू हो गई थी और पूरे 5 साल से गुटों की बर्चस्व की जंग चलती रही। अप्रत्याशित नतीजों को भांपकर कांग्रेस अब बहाने तलाश रही है। चुनाव संचालन अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत भी 10 मार्च के बाद नई पारी की घोषणा कर चुके हैं। लगता है कि उनको परिणाम को लेकर आभास हो गया है। उन्होंने कहा कि वैलेट के साथ ही कांग्रेस अब पार्टी में तोड़फोड़ की आशंका जताकर दूसरे दलों पर आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी के चलते हर दूसरा खुद को असुरक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भयभीत है और अब वह तरह के बहाने तलाशने में जुट गई है,ल्रेकिन इससे उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण