मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से की भेंट
देहरादून– उत्तराखण्ड सदन में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे हुए उत्तराखण्ड के बच्चों से भेंट कर, उनकी कुशलक्षेम पूछी।
मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखण्ड विद्यार्थियों के सम्बन्ध में जानकारी ली। ज्ञातव्य है कि दिल्ली एवं मुम्बई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखण्ड वासियों के लिए समन्वय केन्द्र बनाया गया है। सभी आगन्तुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है, दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त पर स्थानिक आयुक्त डॉ0 बी0वी0आर0सी0 पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त श्री अजय मिश्रा, उत्तराखण्ड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी श्री रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण