यात्रा बस अड्डे पर निर्माणाधीन हाईटेक शौचालय का महापौर ने किया निरीक्षण
*कार्यदायी संस्था को दस दिन के भीतर कार्य पूर्ण करने के मेयर ने दिए निर्देश*
*चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्वालुओं को मिलेगी पंच सितारा होटलों जैसे शौचालय की सुविधा*
ऋषिकेश- विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ नगरी आने वाले श्रद्वालुओं को अब यात्रा बस अड्डे पर फाईफ स्टार होटलों जैसे चमचमाते शौचालय की सुविधा मिलेगी। उक्त निर्माणाधीन शौचालय का नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाते हुए दस दिन के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण कर लेने के लिए निर्देशित करते हुए कहा कि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का आगाज होने को है।तमाम आवश्यक निर्माणाधीन कार्य समय पर मुक्कमल होने बेहद आवश्यक हैं।स्वच्छ भारत मिशन एवं 
14 वित्त आयोग की मदद एवं शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से ऋषिकेश में बनवाए जा रहे शौचालयों की मेयर खुद मॉनिटरिंग कर रही मेयर ने बताया कि जल्द ही उक्त प्रोजेक्ट को पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा बस अड्डे पर हाईटेक शौचालय के निर्माण से यहां आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। इस दौरान सहायक अभियंता आनंद मिश्रवान, सुरभि लोक संस्था के चेयरमैन आशीष तिवारी, पार्षद विजय बडोनी , चेतन चौहान , कमला गुनसोला , भगवती प्रसाद रतूड़ी , चरणजीत सिंह , je तरुण लखेड़ा , विनय बलोधी , संदीप रतूड़ी , सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल , अभिषेक मल्होत्रा , सुभाष सेमवाल आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण