महापौर सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान
ऋषिकेश-अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर योगनगरी में विभिन्न संस्थानों की ओर से महिला कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला सशक्तीकरण पर चर्चा की गई। साथ महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी कढी में बापू ग्राम स्थित गंगोत्री विधा निकेतन मे महापौर अनिता ममगाई सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधालय के प्रबंधक संजय शास्त्री व वंशीधर पोखरियाल ने कहा कि मोजूदादौर नारी उत्थान और शसक्तीकरण का दौर है। महज एक दिन का महिला दिवस ना होकर वर्षभर हम सबको समाज में रह रही महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। महिला दिवस के मौके पर महिला सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को अंग वस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में अपनी बुलंदी का झंडा गाड़ चुकी हैं। ऐसे में महिलाओं का सम्मान भी किया जाना चाहिए। इससे पूर्व स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोभा कोठियाल ,गीता बिष्ट ,शशि राणा ,भावना व पार्वती ने मांगल गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय की संचालिका निधि पोखरियाल ने मुख्य अतिथि अनीता ममगाईं का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक संजय शास्त्री ने महापौर अनीता ममगाईं, स्पर्श गंगा की संयोजिका सरोज डिमरी,पार्षद सुंदरी देवी,लक्ष्मी रावत,रश्मि देवी आदि को उत्तरीय प्रदान कर सम्मानित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद मलासी ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस दौरान निधि पोखरियाल,रामप्रसाद उनियाल, नीलम पाल,साधना ध्यानी,योगेश्वर ध्यानी,विनय बौड़ाई,गौरा देवी,अंजना कंडवाल,यज्ञव्रत पोखरियाल,प्रवेश, प्रवीण अंथवाल सहित काफी संख्या में मातृशक्ति ने शिरकत की।कार्यक्रम का सशक्त संचालन साधना ध्यानी ने किया।