द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखकर भावुक हुई महापौर
*शहरवासियों से मेयर ने की ऐतिहासिक फिल्म देखने की अपील*
ऋषिकेश-‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म देखकर भावुक हो गई महापौर अनिता ममगाई। उन्होंने तमाम शहरवासियों से कश्मीरी पंडितों के जुल्मों सितम पर बनी इस बेहतरीन फिल्म को परिवार सहित देखने की अपील की है।
ऋषिकेश के सिने प्रेमियों की जबरदस्त मांग के बाद आज से रामा पैलेस थिएटर में द कश्मीर फाइल्स फिल्म्स
प्रदशित हो गई। सिनेप्रेमियों की जबरदस्त उमड़ी भीड़ के साथ महापौर अनिता ममगाई भी अपने पति डॉ हेतराम व अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ फिल्म देखने पहुंची।
वर्ष 1990 में हुए कश्मीर नरसंहार पर बेस्ड फिल्म को देखकर जहां तमाम दर्शक भावविभोर नजर आये वहीं परिवार सहित फिल्म देखने पहुंची मेयर ने इस ऐतिहासिक फिल्म के निर्माण के लिए फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को साधुवाद देते हुए कहा कि यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर हुए अत्याचारों को दिखाती है, इसलिए इस फिल्म में काफी भावुक कर देने वाले सीन भी हैं।उन्होंने कहा कि यह महज एक फिल्म नही है बल्कि कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्मों सितम की दांस्ता हैं जिसमें तत्कालीन सरकार की नाकामियों को बखूबी सिने पर्दे पर दिखाया गया है।उन्होंने तमाम शहरवासियों से इस ऐतिहासिक फिल्म को देखने की अपील भी की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण