राजपुर पुलिस ने किया सिटी मॉल के मलिक के घर मे हुई चोरी का खुलासा
देहरादून: पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया है। पिछले दिनों राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के मालिक के घर से नकदी ओर चांदी के बर्तन चोरी हो गए थे। नौकरानी और उसके दोस्त ने इस घटना को अंजाम दिया था। राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से एक लाख 80 हजार रुपये नकदी, बर्तन व घड़ी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि कोचर कालोनी राजपुर निवासी सुयश अग्रवाल ने तहरीर दी थी कि सात मार्च को वह अपनी घड़ी ढूंढ रहे थे। जब उन्होंने आलमारी खोली तो देखा कि वहां सामान खरीदने के लिए रखे दो लाख रुपये भी गायब थे। जांच करने पर कुछ बर्तन भी गायब मिले। जब उन्होंने नौकरानी को बुलाना चाहा तो वह भी गायब थी।
उन्हें शक हुआ कि नौकरानी ही सामान चोरी करके ले गई, जिसके संबंध में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नौकरानी पूनम निवासी सब्जी मंडी, निरंजनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने मंगलवार को नौकरानी पूनम व उसके पुरुष मित्र रामपुर दोराहा, जिला मुरादाबाद निवासी आकाश चंद्र को गिरफ्तार कर लिया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण