उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा में जाने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या की तय
इस वर्ष चारधाम यात्रियों की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है। लगभग क्षमता से दोगुने यात्री आ रहे हैं। चारधामों में भीड़ उमड़ने के बाद प्रदेश सरकार की ओर से सुरक्षित और सुगम यात्रा के लिए धामों में यात्रियों की संख्या को तय किया गया है।
चार धामों में बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अब तय क्षमता से अधिक तीर्थयात्रियों का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर भी धामों की वहन क्षमता के अनुसार प्रतिदिन पंजीकरण की व्यवस्था को लागू किया है। तय क्षमता के मुताबिक पंजीकरण फुल होने पर तीर्थयात्री अगली उपलब्ध तिथियों पर पंजीकरण करा सकेंगे।

वही पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि सरकार ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की वहन क्षमता को देखते हुए दर्शन के लिए प्रतिदिन तीर्थयात्रियों की संख्या तय की है। रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण के लिए सॉफ्टेवयर को तय क्षमता के अनुसार डिजाइन किया गया है। जिन तिथियों में निर्धारित सीमा तक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं, उन पर और अधिक पंजीकरण नहीं किया जाएगा। तीर्थयात्रियों को अगली उपलब्ध तिथियों पर रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण करते समय तीर्थयात्री पंजीकरण की उपलब्धता को देखने के बाद ही अपना यात्रा का प्लान बनाएं।
बता दें कि सरकार ने केदारनाथ धाम में 13 हजार, बदरीनाथ धाम में 16 हजार, गंगोत्री में आठ हजार व यमुनोत्री धाम में पांच हजार संख्या तय की है। कई यात्री बिना पंजीकरण के ही यात्रा पर पहुंच रहे हैं, जिससे पंजीकरण वाले यात्रियों को दर्शनों में मुश्किल हो रही है।
बता दें कि 31 मई तक यमुनोत्री धाम के दर्शन की बुकिंग फुल है। केदारनाथ धाम के लिए 25 तक और संपूर्ण चारधाम 17 मई तक दर्शन के लिए फुल है।
चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज