10 वाहनो को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम चम्पावत के लिए हुई रवाना
देहरादून । कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैम्प कार्यालय से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं पूर्व सैनिकों की टीम को रवाना किया। मंत्री ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र से 10 वाहनो को लेकर कार्यकर्ताओं की टीम चम्पावत के लिए रवाना हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 हज़ार से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकारों ने जनसामान्य की समस्याओं के निस्तारण के लिए लगातार कार्य कर रही है। चम्पावत जाने वालो में महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट, वंदना बिष्ट, सिकन्दर सिंह, पूर्व सैनिक पीटीआर शमशेर सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र सिंह नेगी, महाजन रावत, अरविन्द तोपवाल आदि रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता आरएस परिहार, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, भाजपा नेता अनुज कौशल, मंसूर खान आदि उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण