मंडी गेस्ट हाउस के कर्मचारी को दो डंपर चालकों ने उतारा मौत के घाट
खटीमा– राज्य में हत्या को लेकर मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं और खासकर की क्राइम कैपिटल के ही जाने वाले उधम सिंह नगर जिले से तो हत्या के मामले कुछ ज्यादा ही सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र के सामने आ रहा है यहां पर गेस्ट हाउस में पहुंचे दो डंपर चालकों ने कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई कर दी। वो उसको तब तक पीटते रहे, जब तक उसकी जान नहीं चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच और शव को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मामला गत दिवस का बताया जा रहा है। दो डंपर चालक शनिवार को मंडी के गेस्ट हाऊस में ठहरने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी वहां मौजूद मंडी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी काशीपुर निवासी कैलाश थापा से कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि डंपर चालकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह बेहोश हो गया।
यह देख मंडी गेट पर तैनात गार्ड ने दोनों चालकों को पकड़ लिया। साथ ही बेहोश हुए कर्मी कैलाश को जिला उप चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को उपनिरीक्षक होशियार सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक कैलाश अविवाहित था।
मंडी समिति के लिपिक जीवन सिंह ने बताया कि कैलाश वर्ष 2018 से मंडी समिति खटीमा में चतुर्थ श्रेणी पद कार्यरत था। लगभग डेढ़ वर्ष से वह मंडी समिति टनकपुर में सबंद्ध चल रहा था। वर्तमान में वह मंडी के आवासीय परिसर में ही रहता था। कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण