शहर के सौंदर्यीकरण में लापरवाही बर्दाश्त नही–अनिता ममगाई
*जी आई जेड अविरल की कार्य प्रणाली से नाराज महापौर ने दिए अनुबंध समाप्त करने के निर्देश*
ऋषिकेश– जी आई जेड अविरल की कार्य प्रणाली में शिथिलता और लोगों से अव्यवहारिक मामलों को नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने बेहद गंभीरता से लेते हुए उसके निगम अनुबंध को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के निर्देश दे दिए हैं।
संस्था के अधिकारियों की बैठक के दौरान महापौर बेहद नाराज नजर आई।उन्होंने तल्ख लहजे में अधिकारियों से कहा कि वह लगातार कहती आई हैं कि शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही एवं चूक बर्दाश्त नही की जायेगी। तकरीबन छ माह पूर्व संस्था को चंद्रभागा पुल सहित शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर स्वच्छता स्लोगन के लिए निर्देशित किया गया था मगर आज तक उसपर कोई कार्य शुरू तक नही हुआ। जबकि विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए हजारों यात्री देश के विभिन्न प्रांतों से यहां रोज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा बुजुर्ग महिलाओं के साथ संस्था से जुड़े सदस्यों के व्यवहार के मामले भी लगातार सामने आये हैं जिसको देखते हुए उन्हे जी आई जेड संस्था के अनुबंध को समाप्त करने का निर्णय लेना पड़ा है। बैठक में नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता सहित जीआईजेड अविरल के अधिकारी मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण