कर्नल अजय कोटियाल ने आम आदमी पार्टी को कहा अलविदा, थामा बीजेपी का दामन
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पड़ के दावेदार कर्नल अजय कोठियाल (रिटायर्ड) ने अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी और वरिष्ठ नेता मदन कौशिक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र दिया था।
वैसे तो कर्नल अजय कोठियाल किसी परिचय के मोहताज नही रहे हैं, अजय कोठियाल ने भारतीय सेना में रहते हुए चर्चाओं में आए थे। सेना में उनका करियर 4 गढ़वाल रेजिमेंट शुरू हुआ और उसके बाद इन्होंने अपनी वीरता और शौर्य से कई बार देश के गौरव को बढ़ाने का काम किया है।
राजनीति में आने से पहले से ही वह सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। जून 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद धाम के पुनर्निर्माण में कर्नल कोठियाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कर्नल अजय कोठियाल ने सेना में रहते हुए NIM के प्रिंसिपल रहे। एनआईएम का कार्यालय उत्तरकाशी जिले में रहा है और गंगोत्री सीट पर इसके चलते कर्नल अजय कोठियाल काफी समय तक यहां रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में उनके काम को काफी सराहा जाता है। अपने कार्यों से कर्नल अजय कोठियाल की देश-दुनिया में काफी सम्मान मिला है। उत्तराखंड में लोगों में उनको लेकर एक आदर भाव भी देखा जाता है।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कर्नल कोठियाल की लोकप्रियता को भुनाना चाहा और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन जनता ने ‘आप’ को सिरे से नकार दिया और वह यहां एक सीट भी नहीं जीत पाई।
अपने इस्तीफा देते वक्त कर्नल ने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है।कर्नल कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद से ही सियासी गलियारों में उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कौशिक समेत अन्य नेताओं के साथ कई बार की वार्ता के बाद कर्नल कोठियाल ने अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल होने पर सहमति जता दी थी। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ