कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक चुनाव संपन्न कराने की तैयारी की शुरू
कोटद्वार;कांग्रेस चुनाव समिति द्वारा संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न कराने हेतु तैयारी की जा रही है।
पूर्व राज्यमंत्री एवं पूर्व प्रदेश सचिव जसबीर राणा ने बताया कि कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कराने के लिये प्रदेश चुनाव समिति द्वारा जिला ,शहर एवं ब्लॉक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है जो अपने अपने जिला शहर एवं ब्लॉक मे कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव सम्पन्न करवायेंगे।
कोटद्वार जिले मे जिला निर्वाचन अधिकारी लाला राम नायक सदस्य प्रदेश कांग्रेस राजस्थान, कोटद्वार महानगर मे मुशर्रफ अली,दुगड्डा पुष्कर रावत, कालागढ अनिल अग्रवाल, लैंसडौन आशुतोष कण्डवाल, तथा रिखणीखाल ब्लॉक मे प्रवेश रावत, दुगड्डा ब्लॉक मे परवेज अहमद, यमकेश्वर ब्लॉक मे दान सिह,जयहरीखाल ब्लॉक मे बीरेन्द्र पाल सिंह बिष्ट, नैनीडांडा ब्लॉक मे देवेन्द्र भट्ट, द्वारीखाल ब्लॉक मे विजयदर्शन बिष्ट चुनाव अधिकारी बनाये गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी को अपने अपने क्षेत्र मे जाकर शीघ्र चुनाव प्रक्रिया पारम्भ करने को कहा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण