उत्तराखंड सरकार ने चार धाम की यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं से की अपील
देहरादून: चारधाम यात्रा मार्ग पर अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है जिसको लेकर खुद सरकार के मंत्री भी चिंता व्यक्त कर रहे हैं। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि केदारनाथ में 40 यमुनोत्री में 22 बद्रीनाथ जी में 12 और गंगोत्री में 6 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिससे यात्रा मार्ग पर जाने से पहले लोगों से अंडरटेकिंग ली जा सके और उन्हें यात्रा पर भेजा जा सके दरअसल कई लोग पूर्व में कोरोना पॉजिटिव हार्ट की बीमारी से ग्रसित हैं। जिन्हें यात्रा पर अभी ना जाने की सलाह दी जा रही है लेकिन उसके बावजूद भी कई लोग यात्रा पर जा रहे हैं जिसके चलते इस तरीके के मामले सामने आ रहे हैं।।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण