अंकिता हत्याकांड के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग को लेकर आज उत्तराखंड बंद
अंकिता के हत्यारों को सजा दिलाने की मांग को लेकर विपक्ष दलों की ओर से दो अक्तूबर को उत्तराखंड बंद के आह्वान का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। पार्टी ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटियों से बंद का पूर्णरूप से समर्थन करते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं महामंत्री प्रशासन विजय सारस्वत ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पार्टी लगातार केंद्र व राज्य सरकार से अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से करवाने का अनुरोध कर रही है। लेकिन, सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपने वीआईपी नेता को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसे बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा।
तोड़फोड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी
उत्तराखंड बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने इस संबंध में बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देहरादून जिले को नौ सुपर जोन और 21 जोन में बांटा गया है। ताकि, सुरक्षा व्यवस्था को कायम रखा जाए। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड को भी तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी एसपी सिटी और ग्रामीण करेंगे।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि इस दौरान जो कोई हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग न करने वालों की निगरानी की जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण