परसुंडाखाल के पास एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो की मौके में हुई मौत
पौड़ी; : उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब पौड़ी कोटद्वार मोटरमार्ग पर रविवार को परसुंडाखाल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक सूचना मिली की पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के पास 30 मीटर नीचे खाई में गिर गई है।

यह भी मालूम हुआ कि कार में 3 लोग सवार हैं। इनमें से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक को गंभीर रूप से चोटें आईं। एसआई हेमकांत सेमवाल ने जानकारी दी और बताया कि दोनों मृतक पति पत्नी थे। वहीं, एक महिला गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल पौड़ी में उपचार के लिए ले जाया गया है। जहां पर डॉक्टर की टीम द्वारा घायल का उपचार किया जा रहा है। मृतक का नाम वीर सिंह पवार व सुनीता पवार है, जो ग्राम बुरासी पौड़ी के निवासी थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण