हरिद्वार के जूना अखाड़ा से प्रदेशभर में घूमने वाली छड़ी यात्रा की मुख्यमंत्री धामी ने की शुरुआत
हरिद्वार; हरिद्वार के जूना अखाड़ा से प्रदेशभर में घूमने वाली छड़ी यात्रा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के जूना अखाड़ा पहुंचकर छड़ी यात्रा को रवाना किया, इस दौरान बड़ी संख्या में साधु-संत मौजूद रहे। जूना अखाड़ा की ओर से प्रदेशभर के सभी प्रमुख स्थानों पर भ्रमण के लिए यह छड़ी यात्रा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छड़ी यात्रा से प्रदेश भर में भ्रमण कर पलायन रोकने को लेकर को लेकर सकारात्मक संदेश देगी। जूना अखाड़ा से पहले मुख्यमंत्री ने हरिद्वार के जगतगुरु आश्रम पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम से भी मुलाकात की इस दौरान कई बीजेपी नेता भी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण