सड़क,नालियों एवं साफ सफाई का महापौर ने किया निरीक्षण
ऋषिकेश- निगम के समस्त वार्डो के निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने आज वार्ड संख्या 12 स्थित प्रगति विहार क्षेत्र में सड़क, नाली एवं साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की विभिन्न जनसमस्याओं को भी सुना। नगर निगम महापौर का ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के समस्त वार्डो के निरीक्षण का कार्यक्रम लगातार जारी है। कार्यक्रम अंतगर्त मेयर प्रगति विहार पहुंची और क्षेत्र की जनसमस्याओं का संज्ञान लिया।छतिग्रस्त सड़क की समस्या पर उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की गली नम्बर 2 में जल्द ही सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा।इसके लिए उन्होंने ढाई लाख की घोषणा भी की।
इस दौरान उन्होंने सड़क निरीक्षण के दौरान चैम्बर के टूटे हुए जाल का संज्ञान लेते हुए तत्काल उसे दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। मौके पर महापौर ने क्षेत्रवासियों की जनसमस्याओं को भी सुना और अधिंकाश समस्याओं कि निस्तारण विभागीय अधिकारियों को फोन कर तुरंत करवा दिया। वहीं महापौर ने लोगों से आह्वान किया कि शहर की सफाई व्यवस्था में नगर निगम का साथ दें। कूड़े-कचरे को निश्चित स्थान पर डाले व कूड़ा कलेक्शन करने वालों को ही कूड़ा दें। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त राहुल गोयल, पार्षद राकेश सिंह,अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, धन सिंह बुटोला, शेर सिंह रावत,नरेंद्र नेगी, नरेंद्र कंडारी, सरिता पेंन्युली , राजेश नौटियाल, नीरज अग्रवाल, राजेंद्र बिजलवान, अरविंद कोठियाल, संजय नेगी, दिवान सिंह पंवार आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण