जीवन और जीविका की आधार हैं गौमाता-रेखा आर्या
*डोईवाला*: “गोपाष्टमी” के शुभ अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या डोईवाला स्थित बुल्लावाला गांव में मोहन सिंह के डेयरी फार्म पहुंची जहाँ पर उन्होंने गौमाता की आराधना एवं पूजा अर्चना के साथ ही गौ सेवा की। उन्होंने कहा कि अनादि काल से हमारे भारतीय समाज में पूजनीय गोमाता, जीवन और जीविका की आधार एवं सम्पूर्ण सृष्टि की पालक हैं और हम सभी लोगो को गो-रक्षा का प्रण लेना चाहिए। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि कार्तिक शुक्ल की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी मनाई जा रही है और आज इसी तिथि में भगवान श्रीकृष्ण पहली बार गाय चराने गए थे जहाँ वह बाल श्रीकृष्ण से गोपाल बने थे। उन्होंने कहा कि हमारे भारतीय संस्कृति में गाय को सबसे ज्यादा पूजनीय माना गया है, हमें गौ माता की सेवा और उसकी रक्षा करनी चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण