शीघ्र होगा त्यूनी, चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण, विस्तारीकरणः महाराज
देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) का चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रदेश की सड़कों गढ्डा मुक्त करने का अभियान मुस्तैदी के साथ चल रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।उन्होने त्यूनी चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 707(A) के चौड़ीकरण व विस्तारीकरण के कार्य के लिए जल्दी ही अनुबंध करने के साथ साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की बात कही है। महाराज ने कहा कि निनूस दारमीगाड़ मोटर मार्ग जिसकी लम्बाई 5 किमी है उसके डामरीकरण का कार्य शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है और 60 से 65 किमी तक के चकराता लाखामण्डल मोटर मार्ग (SH-18) के नवीनीकरण के और प्रस्तावित राज्य मार्ग संख्या-17 त्यूनी-पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग 1से 20 किमी तक के नवीनीकरण का कार्य एसडीबीसी द्वारा शीघ्र किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण