प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस
कोटद्वार:विश्व मे लौह महिला के रूप मे जाने जानी वाली भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी का जन्मदिवस स्थानीय कांग्रेसियौ द्वारा धूमधाम से मनाया गया। सर्वोदय चौक हल्दूखाता मे स्थानीय कांग्रेसजन एकत्रित हुए तथा उन्हौने इन्दिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पूर्व कबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा उन्हे श्रृद्धान्जलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा देश के लिए किये गए अभूतपूर्व विकास के योगदान को याद करते हुए पाकिस्तान को परास्त कर बांग्लादेश की स्थापना करने,बैंकौ के राष्ट्रीयकरण, सैनिक परिवारौ को पेन्सन एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम जैसे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए ।
पूर्व बिधायक शैलेन्द्र रावत, अनुकृति गुसांई के सम्बोधन के बाद हल्दूखाता चौराहे से झण्डीचौड तक भारत जोडो यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी,महापौर हेमलता नेगी,पूर्व विधायक शैलेन्द्र रावत, अनुकृति गुसांई, पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा, विजयनारायण सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष महाबीर रावत, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पार्षद सुखपाल शाह,राकेश बिष्ट, अमित नेगी,जगदीश मेहरा,विवेक शाह,प्रवेश रावत, बलबीर सिंह रावत, महेन्द्र नेगी,पुष्कर राणा, पूरण शर्मा, रूपेन्दर नेगी,बिनोद नेगी,बिनोद रावत, जनक भाटिया प्रेम सिंह रावत, शुमभ रावत, हरेन्द्र सिंह, देवेन्द्र भट्ट, राकेश, शर्मा, शुभलोक रावत, पूजा देवी, मीना बछवाण, बिमला रावत आदि शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण