जम्मू कश्मीर में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से 3 जवान हुए शहीद
जम्मू-कश्मीर के माछिल इलाके में ड्यूटी के दौरान सेना के तीन जवान बर्फीले तूफान की चपेट में आ गए। तीनों जवान के शहीद होने की खबर है। सेना के तीनों जवान 56 राष्ट्रीय राइफल्स के थे। तीनों जवानों के शवों को निकाल लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, 12 जावा का एक लिंक पेट्रोल है जो नियंत्रण रेखा से एक या 2 किमी पहले पहुंचकर आगे की ओर जा रहा था। शुक्रवार सुबह 2:30 बजे हिमस्खलन हुआ और सेना की टुकड़ी हिमस्खलन की चपेट में आ गई। एक जवान की मौत हाइपोथर्मिया से हो गई और अन्य दो जवानों को हिमस्खलन के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी। खराब मौसम में बर्फीली ऊंचाइयों पर ड्यूटी के दौरान शहीद जवानों की पहचान सौविक हाजरा, मुकेश कुमार और गायकवाड़ मनोज लवक्ष्मण राव के रूप में हुई है। हादसे के बाद सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जवानों के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण