दून पुलिस ने 12 घंटे के अंदर क्या हत्या का खुलासा
देहरादून; बीते सोमवार को देहरादून के सहसपुर पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि बालूवाला के एक मकान में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सहसपुर ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया जहां मौके पर एसओजी और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए संदिग्ध के मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया और साथ ही साथ मार्ग में लगे लगभग 45 सीसीटीवी फुटेज चेक के आधार पर घटना में संलिप्त अभियुक्त रंजीत सिंह नेगी और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया। वही घटना में प्रयुक्त दो सिम कार्ड, दो मोबाइल एक मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया गया।
आपको बता दें कि जब आरोपी महिला आशा से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनका पति गुमान सिंह से 2013 में ही उसका तलाक हो गया था। आगे महिला ने कहा कि उसका पति लगातार संपत्ति को बेचकर ऐसो आराम पूर्ण जीवन जी रहा था। लेकिन जब वह पैसा मांगती थी तो उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। आगे महिला ने कहा कि वह अपना जीवन यापन सेलाकुई में काम करके चला रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात रंजीत सिंह नेगी से हुई। जिससे महिला के काफी नजदीकी संबंध भी हो गए थे। वहीं मैंने और मेरे पुरुष मित्र ने अपने पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई, योजना अनुसार मैंने अपने पति को बालूवाला स्थित घर पर बुलाया जहां पर शराब में नींद की गोली देकर उसे शराब पिला कर उसे बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद एक रस्सी से उसका गला घोट कर हमने उसकी हत्या कर दी।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा