सैनिक कल्याण विभाग ने विजय दिवस की तैयारी की पूरी
देहरादून। विजय दिवस की तैयारियों को लेकर सैनिक कल्याण विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 16 दिंसबर को विजय दिवस के मौके पर राजधानी दून के गांधी पार्क में 1971 भारत-पाक युद्ध के शहीदों को सम्मान अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही सैनिक और वीर नारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल ने बताया कि, विजय दिवस प्रदेश के सभी जिलों में मनाया जायेगा। देहरादून स्थित गांधी पार्क में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण 1971 युद्ध के सैनिक और शहीदों की वीरांगनाएं होंगी, जिन्हें आमंत्रण दिया गया है और कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज