वन चौकी से कुछ मीटर दूर लकड़ी माफियाओं ने काटे सागौन के हरे पेड़
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के अंतर्गत मवाकोट के जंगलों में तस्करों ने सागौन के पेड़ों पर आरी चला कर सागौन के पेड़ को लेकर फरार हो गए। लेकिन पास में 50 मीटर दूर पर स्थित वन चौकी में तैनात वन कर्मचारी चैन की नींद सोते रहे। उनको कानों कान खबर भी नहीं लगी कि किसी ने चौकी के पास में ही सागौन के पेड़ पर आरी चला दी।
आपको बता दें कि कुछ महीने पूर्व भी मालन बीट में सागौन के पेड़ काटे गए थे, जिस पर विभाग ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जुर्माना जमा कर मामले को रफा-दफा कर दिया। अब एक बार फिर से मालन बीट में सागौन के पेड़ों पर लकड़ी तस्करों ने आरी चला दी। लेकिन पास स्थित वन चौकी में तैनात कर्मचारियों को कानों कान खबर नहीं लगी। अब चौकी में तैनात कर्मचारी झाड़ियों में कटे सागौन के पेड़ों की खोजबीन करने पर लगे हुए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण