वीरपुर खुर्द में जिला योजना की सड़क का महापौर ने किया शिलान्यास
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ लोगों की सेवा करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। निगम के तमाम चालीस वार्डो में चरणबद्ध तरीके से लोगों के आवागमन की समस्याओं को दूर कराने के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
उक्त विचार जिला योजना के अंतर्गत वार्ड संख्या 28 के वीरपुर खुर्द क्षेत्र में सड़क के शिलान्यास अवसर पर महापौर अनिता ममगाई ने व्यक्त किए। उन्होंने 2 लाख की लागत से बनने वाली सड़क के शिलान्यास अवसर पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को भी सुना और भरोसा दिलाया कि सभी जनसमस्याओं पर जल्द कारवाई सुनिश्चित कराई जायेगी।इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से सड़क एवं अन्य निर्माण कार्यों पर सजग प्रहरी के तौर पर निगाहें बनाये रखने की बात भी कही ताकि इनमें गुणवत्तापूर्ण कार्य संभव हो सके। महापौर ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद निगम के सभी क्षेत्रों का
सर्वांगीण विकास ही हमारी एकमात्र लक्ष्य है। कोई भी
क्षेत्र मौलिक सुविधाओं से वंचित ना रहने पाये इसके लिए उनके प्रयास जारी हैं। सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचे। इसके लिए वह लोगों की मदद करती रहेंगी।इस दौरान स्थानीय पार्षद लव कम्बोज , मनीष शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा,श्रीमती सरस्वती पांडेय,श्रीमती ओमवती कश्यप, श्रीमती विभा नामदेव, श्रीमती रजनी रतूड़ी,सचिन कश्यप,धीरज सिंह, प्रकाश चंद्र डांडरिया आदि मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज