महापौर के निगम कार्यालय के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में मचा हड़कंप
ऋषिकेश– महापौर अनिता ममगाई ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निगम कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर निगम कर्मचारियो की लेटलतीफी की सूचना पर महापौर ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर अपनी सीट से गायब रहे कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह काटने के निर्देश दिए। इस दौरान कर्मचारियों की लापरवाही से नाराज दिखी मेयर ने सख्त लहजे में कहा कि कर्मचारियों की आरामपरस्ती की आदतों से जनता को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

इसे वह बर्दाश्त नही करेंगी।उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों से शाखा के कामकाज की प्रगति के बारे में पूछा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मेयर अनिता ममगाई लेखा शाखा पहुंचीं, वहां मुख्य लेखाधिकारी ने उन्हें पूरी लेखा शाखा का दौरा करवाया । साथ ही लेखा शाखा के कामकाज और नियुक्त स्टाफ के बारे में मेयर को जानकारी दी। इसके बाद मेयर निगम के अन्य विभागों का दौरा किया।

मेयर ने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी यह सुनिश्चित करे कि उनके स्तर पर कोई भी कार्य लंबित न रहे। साथ ही अधिकारियों से भी कहा कि वे अपने स्टाफ पर निगरानी रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि आमजन के कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न हो। उन्होंने अनुपस्थित कर्मचारियों पर एक्शन लेते हुए हाजरी रजिस्ट्रर अपने कार्यालय में मंगवाया और बिना सूचना के अनुपस्थित दिखे कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी काटने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण