कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का बड़ा बयान
देहरादून: प्रदेश सरकार की तमाम विफलताओं को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस सरकार को घेरने में जुटी है। इसी के तहत उत्तराखंड कांग्रेस ने पहले प्रदेश के विभिन्न दलों के सर्वदलीय बैठक की और राजधानी के गांधी पार्क में सर्वदलीय धरने का आयोजन का सरकार की नाकामियों को उजागर करने का काम किया। बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनता से किए गए वादों को पूरा ना कर पाने जैसे विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर नेताओं ने जमकर हमला बोला। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सर्वदलीय धरने को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि यह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ही बता पाएंगे कि उन्होंने प्रदेश में उन पार्टियों को ही क्यों प्रमुखता दी जिनका प्रदेश में कोई जनाधार नहीं है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण