महानायक श्रीदेव सुमन की जंयती पर आयोजित हुआ श्रद्वांजलि कार्यक्रम
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन जी की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। नगर निगम के स्व. इंद्रमणि बडोनी सभागार में सभागार में टिहरी जन क्रान्ति के महानायक श्रीदेव सुमन की जंयती पर श्रद्वांजलि कार्यक्रम में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर महापौर ने अपने संबोधन में कहा कि श्रीदेव सुमन हिमालयी रियासतों में जनता को जागरूक करने के साथ ही उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का काम भी करते रहे। यहीं से श्रीदेव सुमन रियासत के अधिकारियों की नजर में आ गए और रियासत द्वारा इनके भाषण देने और सभा करने पर रोक लगा दी गई। रियासत के अधिकारियों ने इन्हें नौकरी और लाभ का भी लालच दिया, लेकिन उनके झाँसे में न आने पर सुमन को रियासत से निर्वासित कर दिया गया। श्रीदेव सुमन का प्रभाव जनता पर इतना ज्यादा था कि टिहरी रियासत द्वारा उनके भाषण देने पर रोक लगा दी गई, उन्हें इसके लिए जेल जाना पड़ा। भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान वे गिरफ्तार किए गए और एक साल तक देश की विभिन्न जेलों में रखे गए।महापौर ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपना जीवन बलिदान किया। अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देंगे। वे हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। श्रद्वा सुमन अर्पित करने वालों में पार्षद विपिन पंत, विजय बडोनी,मनीष बनवाल,जिला उपाध्यक्ष भाजपा पंकज शर्मा , मण्डल महामंत्री वीरभद्र गौरव कैन्थोला, मण्डल महामंत्री ऋषिकेश पवन शर्मा, राजकुमारी जुगलान, रोमा सहगल,किशन मण्डल,ज्योति सहगल,गौरव सहगल, अविनव बडोनी आदि मोजूद रहे।

चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सभी जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक
ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग