जी 20 समिट में सांध्य आरती के मिले कार्यक्रम पर मेयर ने मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में मुलाकात कर जताया आभार
ऋषिकेश– जी 20 समिट में गंगा आरती के लिए ऋषिकेश को मिले कार्यक्रम पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी का आभार जताया। महापौर ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर योग नगरी ऋषिकेश में जून माह के अंतिम सप्ताह में जी 20 समिट के तहत सांध्य आरती के जरिए दुनिया के सबसे ताकतवर बीस देशों के डेलीगेट्स का साध्य आरती के माध्यम से आतिथ्य का सौभाग्य मिलने पर उनका आभार जताया। मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंट करने के उपरांत महापौर ने उन्हें अवगत कराया कि इससे समूची तीर्थ नगरी में बेहद उत्साह का माहौल है। नगर निगम द्वारा इस अवसर को ऐतिहासिक रूप देने के लिए युद्व स्तर पर कार्य प्रराम्भ कर दिया गया है। आजादी के अमृतकाल में इस महा आयोजन में विदेशी मेहमानों के आतिथ्य का अवसर मिलना हम सबके लिए गौरव की बात है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी महापौर को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी।

ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार