मुख्यमंत्री धामी के आवास में तैनात सुरक्षाकर्मी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आवास में तैनात एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। मृतक की पहचान प्रमोद रावत के रूप में हुई है। प्रमोद रावत सीएम आवास से राजभवन के बीच बने बैरक में रहता था। खबर के बाद मौके पर हड़कंप मचा हुआ है और बड़े अधिकारी मौके के लिए हुए रवाना हो गए हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रमोद रावत 2016 से सीएम आवास में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने सीएम आवास के अंदर ही बने बैरिक में खुद को गोली मारी है। घटना की सूचना मिलने पर आईजी गढ़वाल करण सिंह नागलियाल, एसएसपी दिलीप सिंह, एसपी सिटी सरिता डोभाल व सीओ डालनवाला अभिनव चौधरी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण