ऑपरेशन मुक्ति अभियान से सवर रहा गरीब नौनिहालों का जीवन
कोटद्वार: पुलिस_महानिदेशक अशोक कुमार उत्तराखण्ड की पहल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे द्वारा जनपद की ए.एच.टीयू टीम को ऑपरेशन मुक्ति अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार तथा शिक्षा से वंचित एवं स्कूल से ड्रॉप आउट बच्चों को अधिक से अधिक चिन्हित कर स्कूल में दाखिला कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में विभव सैनी पुलिस उपाधीक्षक/नोडल अधिकारी एएचटीयू के पर्यवेक्षण में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (ऑपरेशन मुक्ति) टीम द्वारा कोटद्वार के रेलवे स्टेशन, झंडा चौक, आदि स्थानों पर प्रोजेक्ट हेल्प संस्था के सहयोग से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया।

समाजिक एवं शैक्षिक अधिकारों से वंचित बच्चों को समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जाना आवश्यक है। बच्चों को समाज में सम्मान के साथ जीने के लिए भिक्षा न देकर उनके बेहतर भविष्य के लिए उन्हें अच्छे स्कूलों में दाखिला कर शिक्षा दिलाने में योगदान देकर पुण्य के भागी बन सकते हैं। एएचटीयू पौड़ी पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन मुक्ति” के तहत अब तक 56 असहाय बच्चों का दाखिला स्कूलों में कराया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण