महापौर को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने मुलाकात के दौरान दिया आश्वासन
ऋषिकेश– तीर्थ नगरी ऋषिकेश में जल्द ही बरसात के दौरान सड़कों पर होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिल जायेगी। केन्द्रीय शहरी मंत्रालय अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में अमृत टू योजना के तहत ड्रेनेज सिस्टम को अत्याधुनिक तकनीक के साथ धरातल पर उतारेगा।
केन्द्रीय शहरी विकास एवं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से दिल्ली में उनके कार्यालय में नगर निगम महापौर अनिता ममगाई द्वारा देवभूमि ऋषिकेश की ड्रेनेज सिस्टम की वजह से हो रही समस्याओं को लेकर दी गई जानकारी के बाद तत्काल प्रभाव से केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने संबधित अधिकारियों को ऋषिकेश को अमृत टू योजना मे जोड़ने के लिए निर्देश दिए। इस बाबत उन्होने महापौर से भी शासन स्तर पर प्रस्ताव मंगवाने की बात कही ताकि जल्द से जल्द योजना को धरातल पर उतारा जा सके। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री ने ऋषिकेश महापौर को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव सर्वविदित है। गढ़वाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश को सजाने,संवारने के साथ केन्द्रीय स्तर पर हर समस्या के निस्तारण में पूर्ण सहयोग किया जायेगा केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री से हुई भेंटवार्ता के दौरान महापौर ने उन्हें ऋषिकेश की सुप्रसिद्ध गंगा आरती में सम्मिलित होने के निमंत्रण देने के साथ श्री हेमकुंट साहिब का पवित्र चिन्ह एवं सरोपा भेंटकर सम्मानित भी किया। महापौर ने बताया कि ऋषिकेश की तमाम योजनाओं की जानकारी केन्द्रीय मंत्री को दी गई जिस पर ऋषिकेश के विकास में पूर्ण सहयोग दिए जाने का उन्होंने आश्वासन दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण