Uksssc पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों के घरों में ईडी की टीम ने की छापेमारी
देहरादून: उत्तराखंड में अलग-अलग जगह पर ईडी की रेड पड़ी है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक घोटाले को लेकर यह कार्रवाई की जा रही है। घोटाले में शामिल आरोपियों के घरों में ईडी की टीमें कार्रवाई कर रही हैं। आरोपितों ने पेपर घोटाले से कमाया पैसा हवाला के जरिए भी लगाया था। प्रदेश के कई जिलों में ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। देहरादून के दशमेश विहार में टीम पहुंची है। बता दें कि आरोपित हाकम सिंह रावत की प्रॉपर्टी दशमेश विहार में है। आरोपित न्यायालय के आदेश पर इस समय जेल में बंद है। टीम ने उसके निवास पर पहुंचकर सम्पत्ति की जांच की व परिजनों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी प्राप्त की है।पेपर लीक मामले में ईडी की टीम ने जसपुर के मौहल्ला जुलाहान व हाल मानुपर रोड प्रकाश रेजीडेंसी निवासी संदीप शर्मा के आवास पर सम्पत्ति की जांच हेतु कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने परिवार से जरूरी जानकारी भी इकट्ठा की। वहीं UKSSSC पेपर लीक के मास्टर माइंड केंद्रपाल के यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर में स्थित घर में भी ईडी की टीम ने सुबह पहुंची। ईडी के अधिकारी केंद्रपाल के बैंक खाते समेत अन्य दस्तावेज और संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाई। केंद्रपाल की पत्नी से भी पूछताछ की गई। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में गिरफ्तार केंद्रपाल फिलहाल सुद्धोवाला जेल में बंद है। बताया गया कि मुख्य आरोपी केंद्रपाल की पत्नी को हिरासत में लेकर पंजाब नेशनल बैंक मंडी शाखा में पहुंच कर टीम ने बैंक अकाउंट और लॉकर खंगाला है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण