‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान करेगा हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नई शक्ति प्रदान-रेखा आर्या*
*देहरादून*: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या”मेरा बूथ सबसे मजबूत” कार्यक्रम के अंतर्गत जीएमएस मंडल कैंट विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुई।जहां उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन को पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग सुना।इस अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री जी ने देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित करने के साथ ही देशभर के 10 लाख बूथ और 12 हजार मंडलों में एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी जी ने कार्यकर्ताओं की डिजिटल रैली को भी संबोधित किया।कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि निश्चित ही

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ अभियान हमारी सकारात्मक राजनीति को एक नया संकल्प और एक नई शक्ति प्रदान करने वाला है।साथ ही यह दिन दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए समर्पित भाजपा के लााखों ऊर्जावान कार्यकर्ताओं से संवाद का साक्षी बना है।बता दे कि मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के बैनर तले कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके राजनीतिक प्रयासों में नए संकल्प और शक्ति प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है।इस अवसर पर कैंट विधानसभा विधायक श्रीमती सविता कपूर जी,मंडल अध्यक्ष श्री सुमित पांडेय जी,समस्त बूथों के अध्यक्ष सहित देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ड्राई पोर्ट निर्माण को लेकर महाराज की नेपाल के राजदूत से भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पीएमजीएसवाई के तहत 179625.95 लाख के 11 मोटर मार्ग स्वीकृत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल-हरिद्वार में दक्षेश्वर महादेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना
अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार