गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में हुआ जबरदस्त ब्लास्ट
टिहरी मोटर मार्ग पर सुबह कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर से भरे एक ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया। जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गैस सिलिंडर हवा में उड़कर ब्लास्ट हो रहे थे। हालांकि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। पालीखाल गांव के वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रक गैस सिलिंडर लेकर श्रीनगर से टिहरी की ओर आ रहा था। कांडीखाल के समीप गैस सिलिंडर में ब्लास्ट होने से पूरा ट्रक जलकर राख हो गया है। ट्रक में सिर्फ चालक था उसने भागकर जान बचाई।ट्रक में आग लगने से टिहरी-श्रीनगर कांडीखाल के पास बंद है। बताया ब्लास्टिंग से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इधर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भी सूचना देने पर हाइवे खोलने की कार्रवाई की जा रही है। ट्रक में आग लगने की कुछ देर बाद बारिश होने से आग बुझ गई।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज