सभी संस्थाओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को होना होगा एकजुट-रेखा आर्या
*देहरादून*: प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित एक दिवसीय “STATE CONSULTATION PROTECTION ON ONLINE CHILD SEXUAL ABUSE” कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जहां कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया,कार्यक्रम में आये विभिन्न वक्ताओं ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण और उससे बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में अपने विचार प्रकट किए। मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा कि निश्चित ही आज के आधुनिक समय में बच्चे ऑनलाइन सेवाओं व इन्टरनेट के अत्याधिक उपयोग के कारण ऑनलाइन शोषण का शिकार हो रहे हैं,जो कि एक चिंतनीय विषय है,हमे बच्चों को इसके प्रति रोकने के लिए कार्य करना होगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मेरा मानना है कि एक देश के रूप में हमें बच्चों के विरुद्ध हिंसा और यौन उत्पीडऩ के प्रति शून्य सहनशीलता की अवधारणा विकसित करनी होगी। क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं,उनकी सुरक्षा करना हमारे परिवार, समाज और देश की सबसे अहम जिम्मेदारी है,इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए सभी संस्थाओं व समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को एकजुट होना होगा।उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है भले ही वह लाभदायक है लेकिन फिर भी हमारे बच्चो में कहीं न कहीं उसका दुष्परिणाम देखने को मिल रहा है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला के आयोजन आज के समय मे नितांत जरूरी हैं ।ऐसे आयोजनों से हमारे बच्चे जो कि देश का भविष्य हैं उन्हें इसके दुष्परिणाम के बारे में पता चलता है। इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व DGP उत्तर प्रदेश ओपी सिंह, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ.गीता खन्ना, आयोग के सदस्य दीपक गुलाटी, सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचंद सेमवाल,पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी,भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित पुलिस अधिकारी, विभागीय अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण