युवक ने युवती के गले में धारदार हथियार से किया हमला, घायल युवती को दून अस्पताल में किया गया भर्ती
देहरादून: बंजारावाला में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपित ने अपना हाथ काटने का प्रयास किया। भीड़ जुटती देख आरोपित वहां से फरार हो गया, जिसे क्लेमेनटाउन के जंगल से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर को बंजारावाला की रहने वाली शिवानी असवाल को आरोपित आदर्श गुरुंग ने बातचीत के लिए बुलाया और किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। आरोपित ने उसके गले पर चाकू से वार कर दिया। घायल युवती को दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
रिश्ते से खुश नहीं थे लड़की के परिजन
इस दौरान दोनों में झगड़ा हुआ और आदर्श ने उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद भी अपना हाथ काट लिया और वहां से भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज गुरुंग ने उसे शादी की बात करने को बुलाया था। लेकिन, युवती के परिजन उनके रिश्ते से खुश नहीं थे तो युवती ने उसे मना कर दिया। इस पर उसने युवती पर हमला कर दिया। एसएचओ पातेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि युवक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के कुछ देर बाद उसे जंगल से गिरफ्तार भी कर लिया गया है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण