राज्य की सड़कों के लिए गडकरी से मिले धामी व महाराज
देहरादून। राज्य के विभिन्न राजमार्गों, रोपवे, सड़कों के चौड़ीकरण और टनल निर्माण जैसे विभिन्न विषयों सहित कई योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की।
राज्य के विभिन्न राजमार्गों, रोपवे, सड़कों के चौड़ीकरण और टनल निर्माण जैसे विभिन्न विषयों सहित कई योजनाओं को लेकर सोमवार को नई दिल्ली में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर उनसे राज्य की सड़कों के विभिन्न प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान
करने का आग्रह किया।
उन्होने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से कहा कि
पर्वतीय क्षेत्रों में आपदा से क्षतिग्रस्त हुए राष्ट्रीय राजमार्गों को सुचारू किए जाने, उनके सुधार एवं चौड़ीकरण के लिए उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेंसी के रूप में नामित किया जाये। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करने के साथ ही सकारात्मक आश्वासन भी दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण