मुख्यमंत्री से मिलकर महापौर ने दी विस्तृत जानकारी, साथ ही सौंपा मांगपत्र
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों ,सम्पर्क मार्गों एवं नालियों के निर्माण के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निगम प्रशासन को सौ करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करने की मांग की। इस संदर्भ में महापौर द्वारा एक मांगपत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा गया। नगर निगम महापौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विगत दिनों प्राकृतिक आपदा के रूप में हुई बारिश के बाबत मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। महापौर ने अवगत कराया कि देवीय आपदा में विभिन्न क्षेत्रों में लोगों के घरों में घुसे बरसाती पानी से जहाँ आमजनमानस को काफी नुकसान झेलना पड़ा वहीं निगम के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कें, सम्पर्क मार्ग एवं नालियां भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गये हैं।अनेकों सड़कों पर तो चलना भी अब चुनौतीपूर्ण हो गया है।कई मार्गों पर कीचड़ एवं बरसाती पानी भरा होने की वजह से विभिन्न बीमारियों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। उक्त तमाम निर्माण कार्य के लिए तकरीबन सौ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत है जिसे निगम द्वारा पूर्ण किया जाना संभव नही है।अतः संभावित राशि प्रदेश सरकार द्वारा ऋषिकेश नगर निगम को प्रदान की जाये ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को प्रराम्भ कराया जा सके। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महापौर को आश्वस्त किया कि आपदा में प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी रही है।प्रदेश के तमाम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में विशेष प्राथमिकता के साथ राहत एवं बचाव, पुनर्वास व पुनर्निर्माण कार्य जारी है।योग नगरी ऋषिकेश की सड़कों के पुनःनिर्माण के लिए भी हर संभव मदद की जायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण