खेलेगा उत्तराखंड, तो आगे बढ़ेगा उत्तराखंड, जो कहा वो किया
*देहरादून:* उत्तराखंड में खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब प्रदेश में भारतीय खेल प्राधिकरण की तर्ज पर खेल प्रशिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। जिसका जियो भी जारी हो गया है। आपको बता दें कि खेल विभाग में संविदा पर कार्यरत खेल प्रशिक्षकों के अल्प मानदेय को देखते हुए खेल मंत्री रेखा आर्या द्वारा विगत कैबिनेट में खेल प्रशिक्षकों के मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिसका कि आज आदेश जारी कर दिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि खेलों में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच को यदि मोटिवेशन नहीं मिलेगा, तो वह किस तरह से खिलाड़ियों को मोटिवेट करेगा। उन्होंने यह भी बताया कि विभाग में कोच की सैलरी बहुत कम होने की वजह से बेहतर कोच विभाग की तरफ रुख नहीं करते थे इन हालातों को बदलते हुए विभाग ने फैसला लिया है कि वह विभाग में कोच की सैलरी सम्मानजनक करेंगे व साथ ही विभाग में चली आ रही कोच की कमी को पूरा करने के लिए नये कोच भी रखे जाएंगे।
वहीं खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि प्रदेश में खेलों की गुणवत्ता सुधारने और बेहतर खिलाड़ियों को तराशने के लिए खेल प्रशिक्षकों का मानदेय सम्मान जनक होना अति आवश्यक था जिसका की आज सरकार द्वारा जियो जारी कर दिया गया है । वहीं खेल मंत्री ने सभी खेल प्रशिक्षकों को मानदेय बढ़ने पर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा